दक्ष प्रजापति जयंती 2025 - नई हरयाणवी रागणी
ब्रह्मा के मानस पुत्र नै, इस धरती का उद्धार किया
राजा दक्ष प्रजापति नै, इस सृष्टि का विस्तार किया
हिमालय पै अवतरित होकै, इस धरती पै राज करया
सब राजा आधीन बणाए, और चक्रवर्ती ताज धरया
ऋषि मुनि तपस्वी साधु, सबके हित का काज करया
देव और दानव गन्धर्व किन्नर, सबनै उनपै नाज करया
धर्म सरीखी रीत चलाई, अधर्म का बहिष्कार किया
मनु की पुत्री प्रसूति संग, खुद का ब्याह रचवाया था
दस हजार पुत्र पैदा कर, सृष्टिकारक कहलाया था
साठ पुत्री पैदा करकै, सती का पिता कहवाया था
अपनी बेटी सती का ब्याह, शिवजी संग करवाया था
खुद ब्रह्मा के कहणे तै इस, जोड़े पै उपकार किया
ब्रह्म पिता के पाँच सिरा में तै, शिवजी एक नै काट गया
खुद के जमाई शिव भोळे तै, राजा का मन पाट गया
राजा दक्ष उस शिव भोळे नै, यज्ञ में न्योतण तै नाट गया
खुद की बेटी जळ कै मरगी, वो दिल अपणे नै डाट गया
सारी पृथ्वी के ऋषि मुनियाँ नै, यज्ञ हवन संस्कार किया
सती नै कांधै टांग कै भोळा, विचरण लाग्या धरती पै
क्यावन शक्ति पीठ बणे, सती के पिण्ड इस धरती पै
दस हजार दक्ष के बेटे, वे तै विरक्त हुए इस धरती पै
स्वर्ग जैसा धाम बणा दिया, उस दक्षराज नै धरती पै
प्राण जाएं पर वचन ना जाएं निज जीवन निस्सार किया
तेरह जुलाई हर साल की भांति उनका दिवस मनाएंगे
प्रजापति सब इक्कठे हो कै आज श्रद्धा सुमन चढ़ाएंगे
हम प्रजापति दक्ष के वंशज आज उनकी महिमा गाएंगे
दक्ष पिता पै मान है सबको आज उनका मान बढ़ाएंगे
आनन्द शाहपुर उस दक्ष पिता नै भक्तों में शुम्मार किया
कॉपीराइट : आनन्द कुमार आशोधिया©2025
New Haryanvi Ragni #hitragni #hr #hr10 #ragnilover #ragnidesi #desi #desiragni #haryanvi_version #ragniversion #newharyanviragni #haryanvi #ragni #ragnistatus #ragnicompetition #haryanviragni #haryanvisong #anandkumarashodhiya #हरयाणवी #रागनी #आनन्दकुमारआशोधिया
.png)
No comments:
Post a Comment