हिन्दू धर्म सनातन है : नई हरयाणवी रागणी
हिन्दू धर्म सनातन है, यो तै आदिकाल तै आया है।
शील छमा और दया भाव इकी रग रग बीच समाया है।।
हिन्दू कहो या वैदिक धर्म, दोनों का अर्थ सनातन है
सब धरमों का सार है हिंदू, सबसे अधिक पुरातन है
इन्सानों के भले की खातिर, परमोत्तम अनुशासन है
हिन्दू धर्म के तीन स्थापक, नर नारी और नारायन है
परम पिता परमेश्वर पालक, जिसनै यो जगत रचाया है।।
त्याग और तप की रीत सनातन, सबनै विश्वास करया सै
संस्कृति के दीप जलाकै, हर युग में उज्जास करया सै
शान्ति और सद्भावना लेकै, चहुं दिशा प्रकाश करया सै,
अखंड सत्य और सच्चाई से, जग को अनुशास करया सै
ना आदि ना अन्त स्थिर, यो तै अमिट अटल अपनाया है।।
वेद-पुराणां में वर्णित है, यो तै परम ब्रह्म तै उपज्या सै
भक्ति-भाव और प्रभु वंदन, जन मन के म्ह जगज्या सै
सच्ची श्रद्धा और प्रेम भाव तै, सबके संकट टळज्या सै
हर जीव के अंदर परमात्मा, हर सांस तार में रमज्या सै
जिसका तार टूट ज्या हर तै, वो तै ब्रह्मलीन कहलाया है।।
सत और तत से बना सनातन, चिर निरन्तर अनन्त स्थाई
जीवन मृत्यु दो शास्वत सत्य, निश्चित होणी बतलाई
अजर अमर अविनाशी आत्मा, परम ज्योत की परछाईं
ना जळती ना गळती मरती, ना किसे नै भी देवै दिखाई
वो तै परम ज्योत में जाकै मिलज्या, जिसनै धर्म कमाया है।।
परोपकार तप दान दया ये, जीवन मूल्य और संस्कार
अध्यात्म जप त्याग धर्म कदे, आवण दे ना कोए विकार
श्री पालेराम गुरु की शरण में, हो ज्यागा तेरा बेड़ा पार
आनन्द शाहपुर नेक चालकै, टोह ले मुक्ति मोक्ष द्वार
देहधारी अज्ञानी जीव क्यों, यो बिरथा जन्म गंवाया है।।
कॉपीराइट©आनन्द कुमार आशोधिया - 2025 🙂
New Haryanvi Ragni #hitragni #hr #hr10 #ragnilover #ragnidesi #desi #desiragni #haryanvi_version #ragniversion #newharyanviragni #haryanvi #ragni #ragnistatus #ragnicompetition #haryanviragni #haryanvisong #anandkumarashodhiya #हरयाणवी #रागनी #आनन्दकुमारआशोधिया

No comments:
Post a Comment